फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: कंगना की टिप्पणी पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की कथित 'जेन जी' युवतियों पर की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को महिला कांग्रेस ने मंडी के दोहंदी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कंगना के खिलाफ नारेबाजी की, पोस्टर पर चप्पलें बरसाईं और पुतला फूंककर विरोध जताया। महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कहा कि कंगना अपने बयान पर देश की बेटियों से सार्वजनिक माफी मांगें। उन्होंने भाजपा से भी अपनी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तृप्ता ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट की घटना का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि यदि कंगना ऐसी बयानबाजी से बाज नहीं आईं तो हिमाचल में भी उनका इसी तरह स्वागत किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजय कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक कंगना रनौत या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें