फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: करसोग में थमे एचआरटीसी के पहिए, बस स्टैंड में जोरदार नारेबाजी

करसोग में आज हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के पहिए पूरी तरह थम गए। ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के आह्वान पर बस सेवाएं बंद रहीं और बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में वोल्वो बस के चालक के साथ हुई मारपीट की घटना से कर्मचारियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि जब तक इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक यूनियन के दिशा-निर्देश अनुसार कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेगा। प्रदर्शन में ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सभी यूनियनें एकजुट नजर आईं। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। बस सेवाएं ठप रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें