फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मिड डे मील वर्करों का शोषण कर रही है सरकार- सीटू

अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 Oct 2025 02:15 PM IST

सीटू से संबद्ध मिड डे मील वर्कर्स यूनियन मंडी जिला कमेटी की बैठक आज कॉमरेड तारा चंद भवन मंडी में जिला प्रधान बिमला देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीटू के प्रधान भूपेंद्र सिंह, उपप्रधान गुरदास वर्मा, महासचिव राजेश शर्मा सहित 30 सदस्य शामिल हुए। बैठक में हिमाचल सरकार द्वारा मिड डे मील वर्करों को साल में केवल दस महीने का वेतन देने और छुट्टियाँ न देने की नीति का विरोध किया गया। यूनियन ने मांग की कि वर्करों को बारह महीने का वेतन, पे स्लिप और समय पर भुगतान दिया जाए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 15 वर्षों से मिड डे मील वर्करों का मानदेय नहीं बढ़ा रही है। यूनियन ने यह भी मांग की कि स्कूल बंद या मर्ज होने पर वर्करों को अन्य पदों पर समायोजित किया जाए और उन्हें न्यूनतम वेतनमान दिया जाए। इन मांगों को लेकर 26 नवंबर को उपमंडल स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें