फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरकाघाट में बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री शगुन योजना

मुख्यमंत्री शगुन योजना सरकाघाट क्षेत्र के बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है। योजना के तहत बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी पर 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि शगुन के रूप में प्रदान की जा रही है। इस योजना के लिए आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में किया जाता है। पात्रता के अनुसार लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हो। आवेदन माता-पिता, अभिभावक या स्वयं लड़की द्वारा किया जा सकता है। सरकाघाट क्षेत्र की कई बेटियां इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। खनोट गांव की तनु कुमारी, सरौन गांव की आँचल चौहान और अपर बरोट की नेहा की शादी के बाद उन्हें 31 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। लाभार्थियों और उनके परिजनों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक राहत प्रदान कर रही है और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बना रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें