अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और जूते पॉलिश कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध व्यक्त किया। इस दौरान एबीवीपी मंडी इकाई मंत्री अमित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को पांच लाख नौकरी देने का चुनावों के दौरान दावा किया था लेकिन अब तक युवाओं को प्रदेश सरकार रोजगार देने में असफल रही है और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश कर बेरोजगारी का संदेश दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालत इतने खराब हो गए हैं कि पढ़े लिखे हजारों युवा नौकरी के लिए दर दर भटक रहे हैं और पेपर लीक व भर्ती बंद होने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी प्रदेश सरकार ने 1500 हर महीने देने की बात कही थी लेकिन अब प्रदेश सरकार हर महीने महिलाओं को 1500 से देने में भी असफल हो गई है।उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने जिला मुख्यालय के बाहर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जूते पॉलिश कर धरना प्रदर्शन किया।