सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर नौलखा बाईपास के पास अचानक हुए सड़क हादसे में एक के बाद एक तीन कारें आपस में जोरदार तरीके से टकरा गईं। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहनों के अगले और पिछले हिस्से परखच्चे उड़ गए और सुरक्षा के लिहाज से एयरबैग तक खुल गए। इस घटना का डैश कैम से बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।