फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2026: गागल में शहीद नायक मेहर सिंह को श्रद्धांजलि, वीरांगना राजो देवी का सम्मान

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को मंडी जिले के गागल में देशभक्ति और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीद नायक मेहर सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने की। इस दौरान शहीद नायक मेहर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगिंदरनगर और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ के एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। प्रथम अधिकारी प्रताप सिंह और द्वितीय अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने शहीद को सलामी दी। पूरे परिसर में 'भारत माता की जय' के नारों से देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। समारोह के दौरान शहीद नायक मेहर सिंह की वीरांगना पत्नी राजो देवी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक लीग और एनसीसी अधिकारियों ने उनके त्याग और योगदान को नमन किया। लीग अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। इनमें हिमाचल प्रदेश के 52 और मंडी जिले के 12 वीर सपूत शामिल थे। उन्होंने बटालिक सेक्टर में गंभीर रूप से घायल हुए सेवानिवृत्त सूबेदार जगदीश चंद का भी विशेष उल्लेख किया, जो समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रवीण शर्मा ने सभी पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लीग के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, सचिव जगदीश चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें