फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घेरा लघु सचिवालय, जमकर की नारेबाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहायिका एकता यूनियन के बैनर तले गुरुवार को जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहर में आक्रोश रैली निकालकर लघु सचिवालय का घेराव किया। एकत्रित महिलाओं ने केंद्र सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड वापस लेने, आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, पेंशन व ग्रेच्युटी देने, हरियाणा की तर्ज पर मानदेय देने की मांग की। किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चौंतड़ा खंड की अध्यक्ष तमन्ना देवी, अर्चना देवी, तृप्ता, मिड-डे मील वर्कर्स की तरफ से रीना देवी, पुन्नी देवी, आशा वर्कर्स यूनियन की तरफ से रंजना देवी, किसान सभा की तरफ से रविंद्र कुमार, नौजवान संजय जमवाल, नरेश धरवाल, नरेश धरवाल, नौजवान सभा की तरफ से संजय जमवाल, एसएफआई से मोहित आदि ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें