फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सांख्यिकीय उत्पादों के महत्व पर दी जानकारी

Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 02:36 PM IST

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विद्यार्थियों में सांख्यिकी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक  कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सांख्यिकी के लिए समर्थन योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को दैनिक जीवन तथा विभिन्न क्षेत्रों में सांख्यिकीय उत्पादों के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सांख्यिकी का महत्व अत्यंत बढ़ गया है तथा नीति निर्माण, आर्थिक विकास, शोध कार्य और दैनिक जीवन के निर्णयों में सांख्यिकीय आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस विषय में अधिक रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो. तिलक शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सांख्यिकीय ज्ञान और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने सांख्यिकी से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों द्वारा उनका समाधान किया गया। इस कार्यशाला के दौरान डॉ. मुनीष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें