फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: उद्योग मंत्री बोले- हिमाचली उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाएगी सरकार

हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में पारंपरिक रूप से कार्य कर रहे कारीगरों, हथकरघा एवं हस्तशिल्प से जुड़े शिल्पियों को ऐसा मंच दिया जाए, जिससे उनके उत्पादों को देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जा सके। वे आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित हिमाचल प्रदेश औद्योगिक व्यापार एक्सपो-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस एक्सपो का आयोजन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की खरीद एवं विपणन सहायता योजना (पीएमएस स्कीम) के अंतर्गत मंडी के पड्डल मैदान में किया गया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी जैसे आयोजनों का उद्देश्य उन स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को मंच देना है जो गांवों में रहकर पारंपरिक और अद्वितीय वस्तुएं तैयार करते हैं। इस तरह के आयोजनों में उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि सरकार स्थानीय उत्पादों को आधुनिक रूप देने और उन्हें व्यावसायिक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें