फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकली एचआरटीसी बस, हवा में अटकी, यात्रियों में मची चीख पुकार

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देव पब्लिक स्कूल उरला के पास एचआरटीसी के बैजनाथ डिपो की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लुढ़क गई। इससे आधी बस हवा में अटक गई। हादसा बुधवार सुबह 6:00 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार 25 यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस नंबर एचपी-53ए 8370 बैजनाथ से राजधानी शिमला रूट पर जा रही थी। हादसे के दौरान मुख्य पट्टे के टूटने की आवाज आई। चालक संदीप कुमार ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित करते हुए सड़क के नीचे पेड़ का सहारा लेते हुए रोक लिया। नीचे खेतों में लगभग 100 मीटर की खाई थी। बस जैसे ही सड़क से बाहर हुई, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस को नियंत्रण में लेते हुए चालक संदीप कुमार ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने को कहा। हादसे की सूचना मिलते ही मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी यात्रियों को निगम की वोल्वो बस में सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना किया। हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। मंडलीय प्रबंधक उतम चंद ने हादसे की जांच के आदेश जारी करते हुए मैकेनिकल स्टाफ को मौके पर भेज दिया है। आरएम बैजनाथ नितिश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के चलते बस रूट को स्थगित कर दिया गया है। मैकेनिकल स्टाफ द्वारा बस की मौके पर मरम्मत की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें