फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: करसोग में चार साल में 187 बेटियों को मिला 57.97 लाख का शगुन

हिमाचल प्रदेश सरकार की शगुन योजना के तहत मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में पिछले करीब चार वर्षों में 187 बेटियों को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस दौरान लाभार्थियों को कुल 57 लाख 97 हजार रुपये की राशि दी गई। योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवनयापन करने वाले परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद करना है। योजना के तहत पात्र परिवारों की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की बेटियों के विवाह के लिए 31 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह से जुड़े खर्चों में राहत प्रदान करती है। दच्छैण निवासी प्रेम सिंह, लोअर करसोग के राम लाल और सनारली निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी बेटियों की शादी के लिए योजना के तहत 31-31 हजार रुपये मिले। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से विवाह के खर्च को पूरा करने में काफी मदद मिली। लाभार्थियों ने इसके लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। पात्र बेटी स्वयं भी कर सकती है आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) करसोग इंद्र सिंह ने बताया कि शगुन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई है। पात्र बेटी के माता-पिता या संरक्षक के अलावा बेटी स्वयं भी सहायता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी पात्र बेटी का विवाह दूसरे राज्य के स्थायी निवासी युवक से होने पर भी योजना का लाभ मिल सकता है। शगुन योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के समय आर्थिक संबल मिल रहा है। करसोग में पिछले चार वर्षों के आंकड़े इस सहायता के दायरे को दर्शाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें