फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एमसी मंडी में अब 14 वार्डों में होंगे चुनाव, बैहना में सभी प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए

नगर निगम के वार्ड नंबर 14 बैहना में बुधवार को नामांकन भरने वाले भाजपा-कांग्रेस व अन्य प्रत्याशियों ने उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय में लोगों के दबाव के कारण नामांकन वापस ले लिए हैं। भाजपा के गुरवचन, कांग्रेस के धनदेव तथा आजाद प्रत्याशी कृष्ण भानु व एक अन्य उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब नगर निगम के चुनाव 14 वार्डों में ही होंगे। बैहना वार्ड के लोग ग्रामीण परिवेश होने के कारण नगर निगम से बाहर करने के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे। लेकिन नगर निगम का एक कार्यकाल खत्म होने के बाद अब दूसरे कार्यकाल के ठीक पहले वार्ड के लोगों ने जो एकजुटता दिखाते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें