फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जोगिंद्रनगर नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत

नगर परिषद जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा समर्थित पार्षद संतोष कुमारी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्यार चंद निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो पार्षदों ने दावेदारी जताई। इनमें चंद्ररेखा व संतोष कुमारी शामिल रही। चंद्ररेखा को तीन व संतोष कुमारी को चार मत मिले और इस तरह वह अध्यक्ष पद पर जीत गई। उपाध्यक्ष पद पर रितु व प्यार चंद के नामांकन हुए। रितु को तीन व प्यार चंद को चार मिले। इस तरह प्यार चंद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनीश चौधरी तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार रजत सेठी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमारी को चार मत मिले और वे निर्वाचित घोषित की गईं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्यार चंद को भी चार मत प्राप्त हुए। चुनाव से पूर्व कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र सिंह की मौजूदगी में वार्ड दो की पार्षद संतोष कुमारी और वार्ड चार की पार्षद शिखा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा वार्ड एक के पार्षद प्यार चंद और वार्ड छह के पार्षद गुरध्यान भी कांग्रेस खेमे के साथ नजर आए। नगर परिषद के सातों वार्डों के पार्षद मतदान प्रक्रिया में उपस्थित रहे। इनमें वार्ड तीन की पार्षद अनिता कुमारी, वार्ड पांच की पार्षद चंद्ररेखा और वार्ड सात की पार्षद रितू भी शामिल रहीं। कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन की रणनीतिक जीत बताया है। वहीं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के निर्वाचित होने से स्थानीय राजनीति में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें