धर्मपुर के बहरी में पिछले दिनों लकड़ी को लेकर काफी हंगामा हुआ था और मामला माननीय उच्च न्यायलय तक पंहुच चुका है। वहीं इसी को लेकर केन्द्रीय पर्यावरण ने तीन सदस्य टीम का गठन कर जांच रिर्पोट तुंरत सौंपने की बात कही है। इसी को लेकर बुधवार को केंद्रीय टीम ने मौके पर पंहुचकर जांच की और वहां मौके पर वन विभाग के अधिकारियों तथा उपस्थित लोगों से भी बात की। वहां मौके पर लकड़ी के बारे में पूछताछ की और उसकी रिर्पोट के अनुसार जांच को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे टीम के सदस्यों ने लकड़ी की मोटाई व चौड़ाई की नाप नपाई भी की। उन्होंने पूछा कि यहां जो लकड़ी आई आई क्या इन सबकी स्वीकृति ली गई है तो इस पर वन विभाग ने अधिकारियों ने बताया कि लोगों की मलकियत भूमि से जो लकड़ी काटी है उसके परमिट जारी किये गये थे और जो लकड़ी प्रतिबधिंत है उसको अलग कर दिया गया है। केन्द्रीय जांच टिम ने इस दौरान कई अहम प्रश्न भी किये और उनके जुबाव भी मांगे । वहीं पर टिम ने तथ्यों के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही। वहीं शिकायर्ता सुरेन्द्र ठाकुर ने केन्द्रीय जांच दल के समक्ष तथ्य रखे और इस पूरे प्रकरण को लेकर कई अहम सुराग देने की बात कही जिस पर केन्द्रीय दल ने उन्हें जल्दी से जल्दी तथ्य सौंपने की बात कही। जब इस बारे में केन्द्रीय टिम से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते है जल्दी ही इसकी पूरी रिर्पोट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप देगें। उन्होंने बताया कि वह यहां जांच के लिए आये है और इसकी जांच शुरू कर दी है जल्दी ही अपनी रिर्पोट बनाकर आगे भेज देगें । बाकि उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।