फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: बल्ह में टमाटर की बंपर फसल से किसानों की चांदी, अब तक 50 करोड़ का कारोबार

हिमाचल प्रदेश की 'मिनी पंजाब' के नाम से प्रसिद्ध बल्ह घाटी में इस वर्ष टमाटर की बंपर पैदावार ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक का टमाटर कारोबार हो चुका है। सीजन अंतिम चरण में होने के बावजूद खेतों में अभी भी अच्छी मात्रा में फसल मौजूद है, जिसे प्रतिदिन विभिन्न कृषि मंडियों में भेजा जा रहा है। बल्ह घाटी के किसान विनय सैनी और प्रेम सिंह ने बताया कि इस बार टमाटर की खेती से उन्हें लगभग 10 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। उनका कहना है कि मॉनसून के दौरान अपेक्षाकृत कम बारिश होने से फसल को नुकसान नहीं पहुंचा और उत्पादन बेहतर रहा। बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने खेतों से ही टमाटर खरीद लिए, जिससे किसानों को उचित कीमत मिल सकी। हालांकि किसानों ने बिचौलियों की भूमिका पर चिंता भी जताई। उनका कहना है कि कई बार बिचौलियों के कारण किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और आवश्यक नियम लागू करने की मांग की है। एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष बल्ह घाटी में करीब 1,500 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की खेती की गई है। अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया जा चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। किसानों को टमाटर के 250 से 500 रुपये प्रति क्रेट तक दाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि बिचौलियों की समस्या के समाधान के लिए किसानों का सहयोग भी आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें