मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में 4 जनवरी गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा की तीन कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार को किसी भी ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास होना अनिवार्य है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजेंद्र कटोच ने बताया कि साक्षात्कार युवकों और युवतियों के लिए होगा।
अभ्यर्थी का किसी भी व्यवसाय में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पासआउट होना अनिवार्य है। संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि यह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग एक वर्ष की अवधि के लिए होगी।
कंपनी अभ्यर्थी के एक वर्ष की अवधि में किए गए कार्य को देखते हुए उन्हें नियमित भी कर सकती है। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ दसवीं, आईटीआई मार्कशीट की दो सेट प्रतिलिपियां प्रमाण पत्रों के साथ, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ, आधार सीडेड अकाउंट की 2-2 कॉपी और तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। संवाद