जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में एसडीएम जोगिंद्रनगर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों के भव्य मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगे।
इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, महिला मंडलों की ओर से देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वीरवार को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और गैर सरकारी संस्थाओं, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने चर्चा की। स्थानीय नगर परिषद को समारोह के दौरान समुचित सफाई एवं बैठने की समुचित व्यवस्था, जबकि बिजली बोर्ड, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को समारोह के बेहतर संचालक के लिए उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार प्रोबेशनर प्रिंस धीमान, सहायक अभियंता रमेश कुमार, पार्षद प्यार सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी चंदन वीर सिंह, सचिव व्यापार मंडल सतवीर शर्मा और अन्य मौजूद रहे। संवाद