फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेब के साथ चलने वाले देवताओं को समय पर पहुंचाएं कारदार : शिव पाल

Fri, 10 Jan 2025 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृति सदन में सर्व देवता सेवा समिति की बैठक में अध्यक्ष ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि से एक दिन पहले माधो राय मंदिर में भी समय पर पहुंचें
बैठक में देवी देवताओं के कारदारों और अन्य पदाधिकारियों की समस्याएं भी सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में निकलने वाली भव्य जलेब में भाग लेने वाले देवी-देवताओं के कारदारों की लेटलतीफी सहन नहीं की जाएगी। जलेब में भाग लेने वाले देवी-देवताओं को समय पर माधो राय मंदिर परिसर में पहुंचाना कारदारों और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का दायित्व है। इस साल मेले में जलेब भव्य तरीके से निकाली जाएगी।
कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में सर्व देवता सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर देवी-देवताओं के कारदारों और अन्य पदाधिकारियों की समस्याओं को भी सुना गया। इस अवसर पर शिवपाल शर्मा ने कहा कि इस बार 26 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का आगाज हो रहा है। पिछले कल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान में किए गए निरीक्षण की भी कार्यकारिणी के सदस्यों को जानकारी दी।
विज्ञापन

संस्कृति सदन में ठहरने वाले देवी-देवताओं के कारदारों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। इस दौरान संस्कृति सदन में ठहराव करने वाले देवी-देवताओं के देवलुओं के भोजन के लिए बनने वाले रसोई घरों के स्थल, पड्डल मैदान में देवी-देवताओं के बैठने वाले स्थल के साथ माधो राय मंदिर परिसर का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इससे पहले जलेब में शामिल होने वाले देवताओं के कारदारों को सुझाव दिया कि समय पर जलेब के लिए माधोराय के प्रांगण में पहुंचना सुनिश्चित करें। जो प्रमुख देवता एक दिन पहले शिवरात्रि के लिए माधोराय के पास आते हैं, उन्हें भी निर्धारित समय पर पहुंचाया जाए। शिवरात्रि की व्यवस्था और कार्य को देखते हुए भीम चंद सरोच को वरिष्ठ उप प्रधान, मोहन लाल को उपप्रधान और रेवती राम शर्मा को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया। बैठक में राजू राम, तीर्थ राज, गोविंद राम, काहन सिंह, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र गुलेरिया, मनोज कुमार, भीम देव और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें