सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के चंदैश गांव में रविवार को संत निरंकारी मिशन ने भव्य भक्ति पर्व मनाया। इसमें उपमंडल की सभी स्थानीय शाखाओं के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समागम की अध्यक्षता सुंदरनगर के सलापड़ से आए ज्ञान प्रचारक राम लाल ने की। उन्होंने भक्ति पर्व का महत्व समझाया और कहा कि गुरु का वचन मानना और वचन को कर्म में ढालना ही भक्ति है। माघ माह में लगने वाले कुंभ की तरह निरंकारी मिशन भी माघ मास में ही भक्ति पर्व मनाता है। समागम में कीर्तन, भजन भी किया गया।
गुरु का अटूट लंगर भी परोसा गया। इस अवसर पर चंदैश के मुखी गरीब दास, लोअर बरोट के मुखी लाल सिंह, बलद्वाड़ा के भागीरथ, रखोटा से विधि चंद, छात्र से हेम राज, सरकाघाट से किशन दास, बंगलुरू से बख्शी राम ने भी भक्ति और गुरु वचनों को मानने की प्रेरणा दी। संवाद