फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बस के चालक को थप्पड़ मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के स्कूल बाजार में बस से बाइक को लगी थी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय के स्कूल बाजार में ट्रैफिक जाम के चलते एचआरटीसी बस की बाइक से टक्कर हो गई। बस सदयाणा से मंडी आ रही थी। स्कूल बाजार में सड़क के संकरा होने और दोनों तरफ जाम लगा होने के कारण बस की मामूली सी टक्कर बाइक से हो गई। आरोप है कि बाइक सवार युवक आया और निगम के चालक भूपेंद्र को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

युवक के थप्पड़ जड़ने के साथ स्कूल बाजार में हंगामा हो गया। मंडी बस अड्डा से निगम के अड्डा इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इसके बाद सिटी थाना की पुलिस को बुलाया गया। बाद में पुलिस ने दोनों को सिटी थाने में बुलाया। मंडी बस अड्डा प्रभारी सतीश ने बताया कि ट्रैफिक जाम के चलते उक्त हादसा हुआ। टक्कर से बाइक गिरी भी नहीं थी। बावजूद युवक ने चालक को थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने निगम की तरफ से मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें