जीनियस इंटरनेशनल स्कूल नेरचौक में सालाना समारोह में सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें अभिलाषी समूह के अध्यक्ष डाॅ. आरके अभिलाषी मुख्यातिथि और जीनियस शिक्षा समिति की अध्यक्ष डाॅ. नर्वदा अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार और डाॅ. नीलम कुमारी विशेष अतिथि रहीं।
स्कूल प्रबंधक प्रियंका अभिलाषी ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य रणजीत ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि डॉ. आरके अभिलाषी ने मेधावियों को वर्ष भर उनके शिक्षा और खेलकूद में किए बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
अकादमिक में अभय हाउस प्रथम रहा। खेलकूद में अजय हाउस प्रथम, अनुशासन में अतुल हाउस और वर्षभर की अन्य गतिविधियों में अमूल हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिवांश, अमृत, अनन्या, अक्षित, गीतांजलि, वेदांतिक, अनिरुद्ध, आरूष, गौरिका, अथर्व, ओजल, आंशिक, ओमांशी, आरुषि, आरव, विवांश, एकाक्ष, तर्कश, जाह्नवी, निष्ठा, आरव, रुद्रांश, शौर्य, सार्थक, हैताशी, इवानी, श्रीनिका, शिवांश, शिवाय, भव्य, नायरा, शारवी आदि को सम्मानित किया। संवाद
सड़क दुर्घटना