ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में बुधवार को जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता जारी रही। सैंज, गड़सा व अन्य अन्य क्षेत्रों के 10 से अधिक महिला मंडलों ने कुल्लवी नाटी पर प्रस्तुति दी। महिलाओं की नाटी दिन के समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले टीमें पुरस्कृत होंगी।