फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Accident: ब्रेक नहीं लगी तो पत्थर से टकराकर रोकने की कोशिश की...जब तक संभल पाते पलट गया

चलते-चलते अचानक एहसास हुआ कि गाड़ी की ब्रेक जवाब दे चुकी है। गाड़ी को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की गई, लेकिन हालात धीरे-धीरे हाथ से निकलते जा रहे थे। उसी बीच सड़क किनारे एक बड़ा पत्थर दिखाई दिया। उम्मीद थी कि शायद उससे टकराकर वाहन रुक जाए और सबकी जान बच जाए। वाहन को पत्थर की ओर मोड़ा भी गया। टक्कर लगते ही कुछ पल के लिए लगा कि शायद गाड़ी थम जाएगी, उसकी रफ्तार भी थोड़ी कम हुई ...जब तक संभल पाते वाहन सड़क से पलट गया।यह खुलासा दुर्घटनाग्रस्त सूमो के घायल चालक जय सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उन्होंने शिरढ़ काहिका जाने की योजना बनाई थी जिसके चलते अपने गांव शकौर से निकलकर बुआई के पास 10:30 पहुंचे थे और यहां से सवारियां उठानी थीं जो बेधार गांव के थे और उनके इंतजार में यहां 1 बजे तक बैठे रहे। जब वे सभी अपना वोट देकर पहुंचे तो उसके बाद यहां से आगे चले। करीब डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद गाड़ी की स्पीड़ अनियंत्रित हुई तो पता चला ब्रेक फेल हो गई। उन्होंने बताया कि ब्रेक न लगने के बाद भी वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की और ज्यादा स्थिति बिगड़ती देख एक पत्थर में टकराकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन पत्थर से टकराने के बाद सड़क से पलट गई और उसके बाद पता नहीं चल पाया आगे क्या हुआ, ठीक से होश में आया तो अस्पताल में उपचाराधीन था। उनका कहना है कि वह पांच सालों से वाहन चला रहे हैं लेकिन अभी तक इस तरह का कोई हादसा पेश नहीं आया। जबकि हादसे में घायल बेधार निवासी अंजू का कहना है कि वह इस गाड़ी में कुल्लू आ रही थी कि अचानक गाड़ी में बैठे सभी यात्री हड़बड़ा गए और उसके बाद सिर्फ आवाजें सुनाई दीं और पता नहीं चला कैसे हादसा पेश आया। गौरतलब है कि कुल्लू-बढई-बागन-पीज सड़क पर जोखू नाला के पास एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने जहां तीन महिलाओं की सांसें छीन ली तो वहीं 9 जिंदगी को कभी न भरने वाले जख्म मिले हैं। उधर, इस हादसे के सही कारणों का पता पुलिस और प्रशासन की ओर से की जाने वाली तकनीकी जांच के बाद चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें