जिला कुल्लू की बंजार घाटी की तीर्थन वैली में बुधवार को बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। बारिश होने से मुख्यमंत्री की शाई रोपा में हुई जनसभा में भी खलल पड़ा और भारी बारिश के चलते उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।