जिला कुल्लू में सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों का उपचार नहीं होगा। चिकिसक आगामी 24 घंटों के लिए पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों ने गेट मीटिंग की और कोलकाता में चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले की उचित जांच व सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। जिला के अस्पतालों में सिर्फ आपातकालीन सेवा रहेगी जबकि ओपीडी में कोई भी काम नहीं होगा।