फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: आप नेताओं ने 1500 करोड़ की राहत राशि को बताया नाकाफी

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से मिलने जा रही 1500 करोड़ की राहत राशि को आपदा प्रभावित हिमाचल के लिए नाकाफी बताया है। नाहन में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं की बैठक हुई, जिसमें हिमाचल में आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद साधना बर्मन, हबीबुल रहमान, सोहन सिंह, विनोद भटनागर, केएस वालिया ने कहा कि इस साल प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। हिमाचल के जख्मों पर यह मरहम कम और जख्मों पर नमक ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को हिमाचल की तबाही केवल चुनावी सभाओं में ही दिखती है। प्रदेश पहले ही आर्थिकी बदहाली से जूझ रहा है, ऊपर से मानसून में मिले जख्मों से इसकी हालत खस्ता हो गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री को आपदा के समय में हिमाचल के साथ मजबूती से खड़े होने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें