फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: फंदे पर झूली युवती, मां बेटे पर प्रताड़ना का आरोप

जिला कुल्लू के कड़ोण की एक युवती ने कुल्लू के शीशामाटी बिहाल में किराए के कमरे में फांसी का फंदा लगा दिया है इससे, उसकी मौत हो गयी है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी की मौत के लिए घुमारवीं के मां और बेटा जिम्मेदार है। क्योंकि वह बेटी को बहला फुसला कर ले गए थे। नाबालिग होने के कारण उसका कोर्ट में तीन साल से केस भी चल रहा है। वह बार बार उसे बहला कर ले जाते थे, लेकिन प्रताड़ित करने के चलते बेटी 6 महीने से मेरे पास ही कुल्लू में रह रही थी, लेकिन उसके बाद भी वह बेटी को फोन कर परेशान कर रहे थे। इसकी कड़ी में बुधवार को भी उनका बेटी को फोन कॉल आई थी जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि इसको लेकर पुलिस ने घुमारवीं के मां और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें