फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: सतीश बोले- पत्नी की मौत पर डॉक्टर, स्टाफ पर दर्ज किया जाए मामला

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में हुई महिला की मौत के मामले में उसके पति सतीश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपकर डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का गर्भावस्था के दौरान उपचार और नियमित जांच क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से हुई। 19 जून को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में उसे भर्ती किया गया। बाद में ऑपरेशन के माध्यम से बच्ची का जन्म हुआ। ऑपरेशन के बाद पत्नी की तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने समय पर उचित उपचार और देखभाल नहीं की। 21 जून को पत्नी की हालत और अधिक गंभीर हो गई थी लेकिन समय रहते प्रभावी चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। बाद में उसकी मृत्यु हो गई। सतीश शर्मा ने घटना को चिकित्सकीय लापरवाही और दुर्व्यवहार का परिणाम बताकर कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें