कुल्लू जिला मुख्यालय में स्थित अटल सदन में 150 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला क्रीड़ा संगठन व शिक्षा विभाग मिलकर उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया है, जिन्होंने देश व प्रदेश में कुल्लू के लिए विभिन्न खेलों में पदक लाए हैं। सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और प्रोत्साहित करना रहा। वहीं सम्मान पाकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।