फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कुल्लू कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा का लिया संकल्प

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वीरभद्र सिंह के लंबे राजनीतिक जीवन, जनसेवा और हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी और जनता के हितों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने अपने संबोधन में वीरभद्र सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश के विकास का महापुरुष बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्माण और विकास में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के बताए आदर्शों और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें