जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में वीरवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।