ढालपुर खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। जिला कुल्लू क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता का आगाज संघ के जिला प्रधान दानवेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जिला भर से 75 टीमें भाग लेने पहुंची है जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण किया है। संघ के प्रधान दानवेंद्र सिंह ने बताया कि संघ हर वर्ष जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इसी कड़ी में इस बार भी प्रतियोगिता का आगाज रविवार को विधिवत रूप से किया गया।