फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवसदन में कुल्लवी बोली पर भाषण प्रतियोगिता, नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित देवसदन में शुक्रवार को कुल्लवी बोली आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल्लवी बोली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला भाषा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत से जोड़ना है। प्रतियोगिता के दौरान नौनिहालों ने कुल्लवी बोली में विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और स्थानीय संस्कृति के प्रति अपने जुड़ाव को दर्शाया। कार्यक्रम में बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को कुल्लवी बोली के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला भाषा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय भाषाओं और बोलियों को जीवंत बनाए रखने में नई पीढ़ी की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन बच्चों में अपनी भाषा और सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व की भावना विकसित करने में सहायक साबित होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें