इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से डंप हुए मलबे को हटाने के लिए अभी भी कवायद शुरू नहीं हो पाई है। इसे लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और एक बार फिर से उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान करने के लिए जल्दी से मौके पर कार्य आरंभ किया जाए। इस मौके पर प्रिया, अंजू, पुष्पांजली, उर्वशी, राजीव सहित अन्य प्रभावितों ने कहा कि वह उपायुक्त कार्यालय के कई चक्कर काट चुके हैं लेकिन धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रिया, अंजू, पुष्पांजलि का कहना है कि उनकी कोई भी नहीं सुन रहा है।