फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Congress Protest: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा, जांच और कार्रवाई की मांग

Ankesh Dogra Updated Tue, 14 Jul 2026 01:47 PM IST

राम मंदिर चंदा मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई, जो हनुमान मंदिर होते हुए कोर्ट परिसर तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया और आम लोगों के बीच अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े किसी भी मामले में अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। ऐसे मामलों में सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने की। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सेस राम आजाद ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य लोगों तक अपना विरोध संदेश पहुंचाना और मामले में जवाबदेही तय करने की मांग करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें