क्षेत्रीय अस्पताल में वन हेल्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत इसमें मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मानव, पशु व पर्यावरण एक दूसरे पर निर्भर करते हैं। हम सभी को स्वयं पर्यावरण और पशुधन के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।