फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर दास राठी के गीतों पर झूमे दर्शक

पीपल जातर की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार के रूप में किंग ऑफ नाटी ठाकुर दास राठी ने धमाल मचाया। उनके हवा लागी चंडीगढ़ा री गीत पर दर्शकों के कदम खूब थिरके। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक अपने लिखे और गाये गीत पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा उन्होंने सुनीता झूठा वायदा तेरा, नीलुए मेरी लष्टिये, नीरू चली घूमदी, सुषमा मेरी जानिये, हो बाँकी चंद्रा, प्रमिला तेरे गांव लागे मेले, हो सुमित्रा, शालू रे क्वार्टरे लागी रौनका, दुनिया की ऐसी तैसी, कुकड़ा जो तुड़का, दे दे मोबाइल नंबर, प्यारा ना मिली जान्दा धोखा, झुमके वाली मेरे झुमके वाली, मेरी श्री देवीय कोख़े चली तू जैसे प्रसिद्ध गीत पेश कर दर्शकों को खूब झुमाया। इसके साथ ही लोक गायक गोपाल चौधरी ने काली हाण्टिए शोइए नैऊ डोभी द्वाला, लोतू फुआला सहित कई पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। इसके अलावा ट्विंकल, लाल सिंह, संजय पुजारी, क्षितिज शर्मा, धनवंती ने भी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को नचाने का प्रयास किया। इस सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा शामिल हुए। उन्होंने पीपल जातर की सांस्कृतिक संध्याओं का विधिवत आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पीपल जातर की बधाई दी और मेले को आपसी मेल जोल और भाईचारे के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रमों में इसके अलावा ढालपुर की रूवानी, आनी की आरूषी, लंकाबेकर की संजना, सनाया, करीना, टशी ठाकुर, कांता, हिमांशु, वाणी भारद्वाज, खेम राज ठाकुर, गुडडी देवी ने भी अपनी गीतों और नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी पंचल ने कुल्लवी नाटी पेश की ग्रामीण संस्कृति की झलक पेश की। इस संध्या के कार्यक्रम का आगाज शाम करीब पांच बजे इस सांस्कृतिक दल ने नाटी के साथ किया। जिसमें परंपरागत गीतों और ढोल नगाड़ों की थाप पर स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें