जिला कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिले के भेड़पालकों ने पारा चढ़ते ही लाहौल की ओर से प्रस्थान शुरू कर दिया है। कुल्लू से मनाली के बीच भेड़ों के झुंड के साथ भेड़पालक सफर करते हुए देखे जा सकते हैं। सितंबर के महीने में यह भेड़पालक वापस कुल्लू की ओर लौटेंगे। अगले चार तीन महीने लाहौल में भेड़पालक डेरा लगाएंगे।