केडी स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजिंदर सिंह उपस्थित रहे। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वेस्टर्न डांस, लोक नृत्य, समूह नृत्य, एकल गीत, संगीत प्रस्तुति ने उपस्थित छात्र छात्राओं और अभिभावकों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए भावुक संदेश भी साझा किए। इसके साथ ही विभिन्न आकर्षक उपाधियों से वरिष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान यशस्वी को मिस, पीयूष को मिस्टर पर्सनालिटी, सानिया को मिस तथा योगेश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।