कुल्लू-मनाली वामतट पर बसे अरछंडी के तहत आने वाले बीरनी गांव में मंगलवार रात लकड़ी से बना एक मकान जल गया। आधी रात मकान में लगी आग बुझाने का सिलसिला बुधवार सुबह 5:00 बजे तक चलता रहा। आग की इस घटना में 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आधी रात को टेक चंद पुत्र सोनू राम निवासी बीरनी के आठ कमरों के मकान में आग लगने के बाद यहां अफरातफरा मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बरहाल घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आग की इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।