जिला मुख्यालय कुल्लू में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अटल सदन कुल्लू में भाषा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जिला भर के 35 लोकनृत्य दलों के कलाकार अपना हुनर दिखा रहे हैं। अटल सदन में शनिवार को कुल्लूवी परिधानों में सजकर सैकड़ों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मंच पर अपने लोकनृत्य की प्रस्तुति से कुल्लू की समृद्ध संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करवाया और इसके संरक्षण का संदेश दिया।