राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। इसमें 45 विद्यालयों की 600 छात्राएं नौ सांस्कृतिक विधाओं लोकगीत, शास्त्रीय गीत (एकल), संस्कृत गीतिका, समूहगान आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इससे पहले दो दिन छात्र वर्ग की जिा स्तरीय प्रतियोगिता इसी विद्यालय में करवाई गई है। वहीं, वीरवार को छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरूआत लोकगीत से हुई। विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं लोक गीत गायन में अपना हुनर दिखा रहीं हैं।