फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़,पंजाब की महिला और आनी का युवक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली के एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बीती रात दबिश देकर एक होटल में देह व्यापार करवाने के आरोप में पंजाब की महिला और आनी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। होटल में प्रबंधक का कार्य करने वाला युवक पंजाब की महिला के साथ मिलकर देह व्यापार का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई महिला को भी बचाया है। गौरतलब है कि देह व्यापार को लेकर मनाली के लोग उग्र हुए हैं। मंगलवार को सैकड़ों समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के लोग और महिलाओं ने मनाली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि कपूरथला की महिला होटल के प्रबंधक के साथ मिलकर देह व्यापार चलाती थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को दबोचा। जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गई एक महिला भी बचाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें