मार्गशीर्ष अमावस्या के मौके पर जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी के बंदल गांव में दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। माता गाड़ा दूर्गा के सम्मान में मनाए गए दिवाली पर्व में परंपराओं को निभाया गया। सोमवार रात को मनाए इस उत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने लकड़ी की मशालों को जलाकर पूरे गांव की परिक्रमा की तथा माता की जयकारे से पूरा माहौल देवमय हो गया। रात के समय गांव के लोगों ने माता का गुणगान किया। इस दौरान मशालों के साथ लोग एक दूसरे के साथ खेलते हैं। वहीं, तीर्थन घाटी के बंदल के अलावा मंगलवार को पेखडी, शरची, नाहीं व तिंदर गांव में दियाली का उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। जबकि आज दिसंबर को घाटी के शिल्ही व छामणी गांव में दिवाली का आयोजन होगा, जिसमें मशालें जलाकर देकर आसुरी शक्तियों को भगाया जाएगा। इसके बाद अग्निकुंड जलाकर कुल्लवी नाटी का आयोजन होगा। ग्रामीण आदर्श शर्मा तथा सोहन लाल ने कहा कि बंदल में माता गाड़ा दूर्गा के सम्मान में दिवाली का मनाया गया।