राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बुधवार को दो दिवसीय सृजन कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सृजन में विद्यार्थी शास्त्रीय संगीत, भजन गायन, गजल, लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, परंपरागत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सृजन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं, प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि सालभर से विद्यार्थियों को इस समारोह का इंतजार रहता है।