फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मनाली में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मनाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वशिष्ट, समाहन व मनाली गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावितों का हर संभव मदद कर रही है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश को 2023 से भी अधिक नुकसान हुआ है। प्रदेश का कोई भी जिला बाढ़ आपदा से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भरमौर में फंसे तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए चिनूक हेलिकाप्टर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मनाली-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सड़कों की बहाली को लेकर एनएचएआई के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के सेब बागवानों की परेशानी से भली भांति परिचित हूं। सेब को मंडी तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों पर तेजी लाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पूर्ण रूप से मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें मकान बनाने के लिए सात लाख व घरेलू समान के लिए 70 हजार नकद दिए जाएंगे। इससे पहले विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें