कुल्लू जिले की सब्जी मंडियों में इन दोनों प्लम और खुबानी की काफी अधिक मात्रा में खेप पहुंच रही है। जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर बंदरोल सब्जी मंडी में ए ग्रेड खुबानी 70 रुपये प्रति किलो तक बिकी है। बागवानों को खुबानी के बेहतर दाम मिल रहे हैं । सब्जी मंडी बंदरोल की दुकान नंबर 20 के आढ़ती देवेंद्र भंडारी ने कहा कि खुबानी के इस साल बागवानों को बढ़िया दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी खुबानी को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।