किसान आंदोलन को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद सांसद कंगना रणौत की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं। मंगलवार को हिमाचल किसान सभा ने रणौत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं किसानों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर कंगना का पुतला भी जलाया। किसानों ने कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हिमाचल किसान सभा के महासचिव होतम सौंखला ने कहा कि कंगना को किसानों से माफी मांगने के लिए सभा एक सप्ताह का समय देती है। इसके बाद देशभर में कंगना रणौत का विरोध किया जाएगा।