दुनियाभर में कुल्लू की पहचान पर्यटन के लिए होती है। यहां घूमने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं और जब वो शहर के सबसे बिजी ढालपुर चौक पर पहुंचते हैं, तो उनकी नजर अलग अंदाज में ट्रैफिक संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान हरबंस पर आकर रुक जाती हैं। हरबंस के इस अनोखे अंदाज को देखकर पर्यटक न सिर्फ उनका वीडियो बनाने लगते हैं, बल्कि उनके साथ सेल्फी भी लेते नजर आते हैं। देखिए ये रिपोर्ट।